Sitapur: फसल बीमा मुआवजा वितरण 17.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति स्वीकृत, किसानों को मिली राहत।

सीतापुर जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 में फसलों को हुए नुकसान की

May 5, 2026 - 00:11
61 Views
Sitapur: फसल बीमा मुआवजा वितरण 17.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति स्वीकृत, किसानों को मिली राहत।
फसल बीमा मुआवजा वितरण 17.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति स्वीकृत, किसानों को मिली राहत।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 में फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरू ’ एवं जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ 2025 में 53,814 तथा रबी 2025-26 में 56,107 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया था।

मार्च और अप्रैल में हुई असामयिक वर्षा से प्रभावित किसानों में से 1,534 ने क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन किया, जिनमें से अब तक 481 आवेदन बीमा कंपनी द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन स्वीकृत आवेदनों के तहत कुल 17.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति मंजूर की गई है, जबकि 869 आवेदन अभी लंबित हैं। कार्यक्रम के दौरान चयनित किसानों को मुआवजा राशि वितरित की गई। इनमें ग्राम सेमउरा के रविन्द्र प्रताप को 27,934 रुपये, आम्बा के चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा को 16,523 रुपये, बसन्तीपुर के राजकुमार को 17,796 रुपये, दादाबाद के अमित कुमार तिवारी को 12,233 रुपये तथा जरावां के गोविन्द कुमार सिंह को 26,121 रुपये प्रदान किए गए। कुल मिलाकर 1,00,607 रुपये की धनराशि मौके पर वितरित की गई। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।  

Also Read- बंगाल के राजनीतिक रण में बीजेपी की प्रचंड जीत, टीएमसी के गढ़ में सुवेंदु अधिकारी ने फहराया भगवा ध्वज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow