Sitapur: 12 वर्षों का उत्सव जनभागीदारी से मनाएगी सरकार, प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

सीतापुर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित

Jun 4, 2026 - 20:36
 0  3
Sitapur: 12 वर्षों का उत्सव जनभागीदारी से मनाएगी सरकार, प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम।
12 वर्षों का उत्सव जनभागीदारी से मनाएगी सरकार, प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने की।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न बनकर जन आंदोलन का रूप ले, इसके लिए गांव-गांव और शहर-शहर लोगों को जोड़ा जाए।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर भी विशेष जोर दिया गया। मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बैठक में बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है तथा सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। बैठक में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, सांसद अशोक रावत, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी सहित जनप्रतिनिधि, विधायक एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।