Sitapur: मस्जिद बाजार में मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में मस्जिद 11 ने टिकरा जार 11 को 45 रन से हराया

महोली सीतापुर विकास खण्ड महोली क्षेत्र के ग्राम मस्जिद बाजार में मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना

By INA News Desk
Jun 4, 2026 - 20:33
39 Views
Sitapur: मस्जिद बाजार में मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में मस्जिद 11 ने टिकरा जार 11 को 45 रन से हराया
मस्जिद बाजार में मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में मस्जिद 11 ने टिकरा जार 11 को 45 रन से हराया

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

महोली सीतापुर विकास खण्ड महोली क्षेत्र के ग्राम मस्जिद बाजार में मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत रामदास ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला टिकरा जार 11 और मस्जिद 11 की टीमों के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मस्जिद 11 की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 45 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

मैच के दौरान साकिब अंसारी ने अपनी शानदार कमेंट्री से मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। वहीं अता मोहम्मद ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई तथा अन्नू और अयान ने निष्पक्ष अंपायरिंग कर मैच को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। मैच की समाप्ति पर मुख्य आयोजक सलमान सीतापुरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तनवीर अंसारी को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow