Sitapur: मासूम की एक कॉल पर पिघला दिल, 100 निर्धन बच्चों को कराया वाटर पार्क का मुफ्त भ्रमण

सीतापुर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाला संगठन राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना एक बार फिर मानवता और

Jun 4, 2026 - 20:28
33 Views
Sitapur: मासूम की एक कॉल पर पिघला दिल, 100 निर्धन बच्चों को कराया वाटर पार्क का मुफ्त भ्रमण
मासूम की एक कॉल पर पिघला दिल, 100 निर्धन बच्चों को कराया वाटर पार्क का मुफ्त भ्रमण
  • राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की अनूठी पहल, नीलांश वाटर पार्क में बच्चों ने की जमकर मस्ती

सीतापुर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाला संगठन राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बनकर सामने आया है। संगठन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के करीब 100 बच्चों को लखनऊ स्थित नीलांश वाटर पार्क का निशुल्क भ्रमण कराया गया। भीषण गर्मी के बीच इस विशेष पहल ने बच्चों के चेहरों पर खुशी की नई चमक ला दी। इस प्रेरणादायक पहल के पीछे एक भावुक कहानी भी जुड़ी है। जानकारी के अनुसार एक निर्धन बच्चे ने संगठन प्रमुख विकास हिंदू को फोन कर अपनी छोटी सी इच्छा जाहिर की। बच्चे ने कहा कि वह भी अन्य बच्चों की तरह वाटर पार्क घूमना और तैरना चाहता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसके पिता उसे वहां नहीं ले जा सकते।
मासूम बच्चे की यह बात सुनकर विकास हिंदू भावुक हो गए और उन्होंने तुरंत संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।4 जून को विकास हिंदू के नेतृत्व में सभी बच्चों को विशेष बस के माध्यम से लखनऊ स्थित नीलांश वाटर पार्क भेजा गया। यात्रा को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए रास्ते में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सही उत्तर देने वाले बच्चों को मौके पर ही पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संगठन की ओर से लंच पैकेट, बिस्कुट, ठंडे पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। पूरे दिन बच्चों ने वाटर पार्क में जमकर मस्ती की और खुशी से झूम उठे। कई बच्चों के लिए यह पहली ऐसी यात्रा थी, जिसे उन्होंने जिंदगी का यादगार पल बताया। इस अवसर पर संगठन प्रमुख विकास हिंदू ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर आई निश्छल मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित बच्चों के लिए ऐसे कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे। इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों को खुशी देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी पैदा करते हैं।

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow