Ballia: सुनियोजित तरीके से पेपर खुद लीक करवाती है सरकार - संग्राम

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व फेफना क्षेत्र से विधायक संग्राम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र व

May 23, 2026 - 20:42
55 Views
Ballia: सुनियोजित तरीके से पेपर खुद लीक करवाती है सरकार - संग्राम
सुनियोजित तरीके से पेपर खुद लीक करवाती है सरकार - संग्राम

Report- S.Asif Hussain zaidi

​बलिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व फेफना क्षेत्र से विधायक संग्राम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला। सपा विधायक ने "पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आरक्षण घोटाला" और सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक को लेकर एक 22 सूत्रीय मांग पत्र जारी किया।
​प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों के सामने आंकड़ों की एक पूरी पुस्तिका (बुकलेट) पेश करते हुए विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। कहा ​उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों में 22 से अधिक महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं या उनमें भारी धांधली की गई है। सिपाही भर्ती परीक्षा हो, आरओ/एआरओ परीक्षा या फिर यूपी टेट व नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं, सरकार युवाओं को निष्पक्ष रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सुनियोजित तरीके से पेपर लीक करवाती है ताकि युवाओं को नौकरी न देनी पड़े और उनका आरक्षण छीना जा सके।
​श्री यादव ने कहा कि 69,000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ सरेआम खिलवाड़ किया गया। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार पीड़ितों को न्याय देने के बजाय मामले को टालने में लगी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक को मारा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और धांधली मुक्त बनाया जाए। ​आरक्षण का सख्ती से पालन हो।
​भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। जिन युवाओं की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, उन्हें मुआवजा और आयु सीमा में छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन युवाओं के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी और इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow