Sitapur: प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की शिक्षिका नीलम कुमारी सहित तीन शिक्षिकाएं राज्य स्तर पर सम्मानित।

मिशन शिक्षण संवाद “पढ़ाई से प्रतियोगिता” द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक

May 23, 2026 - 20:37
 0  2
Sitapur: प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की शिक्षिका नीलम कुमारी सहित तीन शिक्षिकाएं राज्य स्तर पर सम्मानित।
प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की शिक्षिका नीलम कुमारी सहित तीन शिक्षिकाएं राज्य स्तर पर सम्मानित।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर /खैराबाद मिशन शिक्षण संवाद “पढ़ाई से प्रतियोगिता” द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2026 में जनपद सीतापुर की तीन शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत राव एवं अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। सीतापुर से विकास क्षेत्र एलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमोरा की शिक्षिका अनुपमा सिंह को बच्चों के लिए तन, मन और धन से समर्पित भाव तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों के चयन हेतु “अनमोल रत्न” सम्मान से नवाजा गया।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियामऊ की आदर्श शिक्षिका सुप्रिया को विद्यालय में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नीलम कुमारी, जो राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं, को विद्यालय एवं बच्चों के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षिका नीलम कुमारी ने कहा, यह पल मेरे जीवन का अद्भुत पल है। मेरा सम्पूर्ण जीवन बच्चों के लिए समर्पित है और मैं सदैव उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रहूंगी। शिक्षिकाओं को बधाई देने वालों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी खैराबाद संतोष कुमार मिश्र, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रवीन्द्र दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, मंत्री अमित त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षण संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

Also Read- Sitapur: डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।