Sitapur: डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं।

डॉ राजा गणपति आर एवं अंकुर अग्रवाल ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बिसवां में जनसुनवाई कर आमजन

May 23, 2026 - 20:23
33 Views
Sitapur: डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं।
डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। डॉ राजा गणपति आर एवं अंकुर अग्रवाल ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बिसवां में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व संबंधी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी विवादों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील प्रकरणों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों एवं अवैध कब्जों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त थाना समाधान दिवस से संबंधित रजिस्टर में शिकायतों के निस्तारण का पूर्ण विवरण दर्ज करने तथा समस्त अभिलेखों को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर आकांक्षा गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow