Sambhal: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी: 60 प्रगणक और 11 सुपरवाइजर पर एफआईआर की तैयारी।

सम्भल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में लापरवाही बरतने

May 23, 2026 - 20:19
50 Views
Sambhal: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी: 60 प्रगणक और 11 सुपरवाइजर पर एफआईआर की तैयारी।
जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी: 60 प्रगणक और 11 सुपरवाइजर पर एफआईआर की तैयारी।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कार्य में रुचि न लेने, लगातार अनुपस्थित रहने और कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सुधार न करने पर 60 प्रगणकों और 11 सुपरवाइजरों के खिलाफ जनगणना अधिनियम-1948 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर चार्ज अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने उन कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है जो ड्यूटी कटाने या जनगणना कार्य से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे कार्मिकों को तत्काल अपने आवंटित क्षेत्रों में कार्यभार संभालकर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार प्रगति की समीक्षा कर रहा है। जिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों की प्रगति शून्य या बेहद कम पाई जा रही है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read- चांदीपुर से अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, भारत ने दिखाई अपनी अभेद्य सामरिक ताकत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow