Sitapur: क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, बिजली संकट पर जनता को दिलाई उम्मीद। 

बिसवां भीषण गर्मी के बीच बिसवां विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित और भारी बिजली कटौती को लेकर क्षेत्रीय भाजपा

May 23, 2026 - 20:27
35 Views
Sitapur: क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, बिजली संकट पर जनता को दिलाई उम्मीद। 
क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, बिजली संकट पर जनता को दिलाई उम्मीद। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। बिसवां भीषण गर्मी के बीच बिसवां विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित और भारी बिजली कटौती को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक निर्मल वर्मा ने प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और स्थायी समाधान की मांग उठाई है। क्षेत्र के किसान, व्यापारी एवं ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट से परेशान हैं और लगातार क्षेत्रीय विधायक से शिकायत कर रहे थे। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक निर्मल वर्मा ने तत्काल प्रदेश सरकार को लिखित मांग पत्र भेजा। विधायक की इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है और ग्रामीणों, किसानों व व्यापारियों ने उनकी सराहना की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि भीषण गर्मी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से फसलों पर संकट गहराने लगा है, वहीं व्यापारियों का कारोबार भी बाधित हो रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों को दिन-रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि संबंधित विद्युत अधिकारियों को निर्देशित कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विधायक की मांग पर विभागीय अधिकारी कितनी तेजी और गंभीरता से कार्यवाही करते हैं।

Also Read- ब्यूरोक्रेसी छोड़ अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे अलंकार अग्निहोत्री, 403 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow