Sitapur: डीएम ने बिसवां में काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा।

डॉ राजा गणपति आर ने शनिवार को नगर पालिका परिषद बिसवां स्थित काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं

May 23, 2026 - 20:30
35 Views
Sitapur: डीएम ने बिसवां में काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा।
डीएम ने बिसवां में काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

बिसवां /सीतापुर डॉ राजा गणपति आर ने शनिवार को नगर पालिका परिषद बिसवां स्थित काशीराम कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिसवां ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कॉलोनी में कुल 157 आवास हैं, जिनमें 13 ब्लॉक शामिल हैं तथा 99 आवासों का आवंटन पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि 58 आवासों पर अवैध कब्जा है, जिन पर कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बिसवां एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिसवां को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द अपात्र व्यक्तियों से आवास खाली कराए जाएं तथा केवल पात्र व्यक्तियों को ही आवास आवंटित किए जाएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को पात्र लाभार्थियों की जांच निष्पक्ष एवं सही तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवासों में शुद्ध पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वहां निवास करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर आकांक्षा गौतम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिसवां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Ballia: विकास के लिए आवंटित राजस्व के दुरुपयोग का करोड़ के सभासदों ने लगाया आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow