Sitapur: हीट वेव से निपटने को डीएम सख्त, सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश—प्याऊ, छाया और पेयजल की व्यापक व्यवस्था के आदेश।

जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हीट वेव के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से

May 5, 2026 - 22:57
 0  5
Sitapur: हीट वेव से निपटने को डीएम सख्त, सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश—प्याऊ, छाया और पेयजल की व्यापक व्यवस्था के आदेश।
हीट वेव से निपटने को डीएम सख्त, सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश—प्याऊ, छाया और पेयजल की व्यापक व्यवस्था के आदेश।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हीट वेव के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों एवं तहसीलों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हीट वेव प्रबंधन को लेकर विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों व उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा, पानी, छाया और नियमित पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।

गर्मी से राहत के लिए जनपद भर में सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के घड़ों में प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तालाबों व पोखरों में पानी भरवाकर पशु-पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने को कहा गया।
डीएम ने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मंदिरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख स्थलों पर छाया और शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल संकट न हो, इसके लिए खराब हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को आशा और एएनएम के माध्यम से घर-घर ओआरएस पैकेट वितरण करने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही “क्या करें और क्या न करें” संबंधी जानकारी ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को सभी अस्पतालों, होटलों, सार्वजनिक भवनों और सरकारी कार्यालयों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को पीक हीट आवर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

नगर विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत, श्रम विभाग को ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों और संवेदनशील क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए छाया और पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यकता अनुसार कार्य समय में बदलाव करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हीट वेव को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू की जाएं । बैठक में आपदा विशेषज्ञ हीरालाल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Sultanpur: 2014 आचार संहिता उल्लंघन केस: कोर्ट सख्त, कुमार विश्वास समेत आरोपियों को 15 मई को पेश होने का आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।