Sitapur: शिक्षामित्रों के सम्मान में भव्य आयोजन, मानदेय वितरण का हुआ शुभारम्भ।

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान एवं उनके सम्मान हेतु मंगलवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में

By INA News Desk
May 5, 2026 - 23:10
54 Views
Sitapur: शिक्षामित्रों के सम्मान में भव्य आयोजन, मानदेय वितरण का हुआ शुभारम्भ।
शिक्षामित्रों के सम्मान में भव्य आयोजन, मानदेय वितरण का हुआ शुभारम्भ।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान एवं उनके सम्मान हेतु मंगलवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सीतापुर में भी विभिन्न स्थलों पर दिखाया गया। सीतापुर में भूमिजा बहुद्देशीय हाल में पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षामित्र, शिक्षक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मा नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव सागर गुप्ता सहित जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीक्षा जोशी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रा०वि० मिश्रापुर, खैराबाद के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने शिक्षामित्रों की भूमिका को सराहनीय बताते हुए उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण कड़ी बताया और पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जनपद के चयनित 10 शिक्षामित्रों को ₹18,000/- मानदेय की प्रतीकात्मक चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के समापन की घोषणा की गई।

Also Read- Gorakhpur: शिक्षामित्रों को दिया मंत्र: प्यार से पढ़ाएं, मारपीट कभी नहीं, घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल लाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow