Sambhal: बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख की नकदी-जेवरात और बर्तन समेट ले गए चोर। 

सम्भल जनपद के थाना हयातनगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कस्बा सरायतरीन

May 5, 2026 - 23:18
38 Views
Sambhal: बंद मकान में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख की नकदी-जेवरात और बर्तन समेट ले गए चोर। 
इकबाल, गृह स्वामी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के थाना हयातनगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कस्बा सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी इकबाल पुत्र अब्दुल वसीर के घर में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित इकबाल के अनुसार, वह अपने साले सलमान की शादी में शामिल होने के लिए सिरसी गया हुआ था। वह कल सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में घुसकर पूरी तरह से खंगाल डाला। आज दोपहर करीब 3 बजे जब उसकी बेटी घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देख उसके होश उड़ गए। चोर घर से करीब 4 लाख रुपये के तांबे-पीतल के बर्तन, 4 लाख रुपये के सोने के जेवरात (गले का हार, बिंदिया, झूमर), करीब आधा किलो चांदी, 70 हजार रुपये की नकदी और नए कपड़े समेत कुल लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। पुलिस से जल्द खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read- यूपी एटीएस का बड़ा खुलासा: नोएडा से गिरफ्तार संदिग्धों के पाकिस्तान कनेक्शन ने मचाई हलचल, RSS दफ्तरों पर हमले की थी तैयारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow