धनतेरस और दीपावली की धूम: बाजार सजे, बर्तन-गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स की भारी खरीदारी।

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर शहर के सभी बाजार और दुकानें सज गई हैं। बड़ी संख्या में लोग गहने, कपड़े और बर्तन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स, ज्वेलरी,

Oct 17, 2025 - 16:53
49 Views
धनतेरस और दीपावली की धूम: बाजार सजे, बर्तन-गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स की भारी खरीदारी।
धनतेरस और दीपावली की धूम: बाजार सजे, बर्तन-गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स की भारी खरीदारी।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर शहर के सभी बाजार और दुकानें सज गई हैं। बड़ी संख्या में लोग गहने, कपड़े और बर्तन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स, ज्वेलरी, मिठाई समेत अन्य दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में लगे हैं। धनतेरस पर बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ होती है, क्योंकि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। बर्तन की दुकानों पर लोग तांबे और स्टील के कलश के अलावा पीतल की थाली को पसंद कर रहे हैं।

आभूषणों की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक लक्ष्मी-गणेश बने सिक्कों की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों को भी इस बार अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। जिले के हरदोई, बिलग्राम, सवायजपुर, पिहानी, शाहाबाद, संडीला, मल्लावां, पाली, बालामऊ, बेनीगंज, माधोगंज तथा अन्य बाजारों में स्टील के लोटे, तांबे के कलश, और पीतल की दीपक थाली सबसे ज्यादा बिक रही है।

गृहिणी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि नया सामान घर में आने से लक्ष्मी स्थायी रूप से बसतीं हैं। इसलिए हम हर साल तांबे का लोटा और चांदी का सिक्का जरूर लेते हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों के बाजार में भी तेजी आई है।

युवतियां स्कूटी सबसे अधिक पसंद कर रही हैं। वहीं, दो पहिया वाहनों की दुकानों पर लोग अपने लिए वाहनों को बुक करा रहे हैं। दीपावली पर नए कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

सदर बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोग सामानों को पसंद करके जा रहे हैं। पिहानी चुंगी हरदोई की शिक्षिका वैशाली यादव बताती हैं कि आज के समय में लोग इलेक्ट्रॉनिक्स भी खरीदते हैं, जैसे मिक्सर, कुकर, इंडक्शन और मोबाइल आदि। त्योहार के मौके पर कुछ नया खरीदना ही सौभाग्य का प्रतीक है।

Also Read- Ayodhya : अयोध्या दीपोत्सव 2025 - रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow