Mussoorie : मसूरी फायर सर्विस की अनोखी पहल, शहर में निकाली गई जागरूकता रैली। 

मसूरी में रोशनी के पर्व दीपावली पर जहां एक ओर लोग घरों को दीपों से सजाने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर आगजनी की घटनाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी

By INA News Desk
Oct 17, 2025 - 15:45
44 Views
Mussoorie : मसूरी फायर सर्विस की अनोखी पहल, शहर में निकाली गई जागरूकता रैली। 
मसूरी फायर सर्विस की अनोखी पहल, शहर में निकाली गई जागरूकता रैली। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर

मसूरी में रोशनी के पर्व दीपावली पर जहां एक ओर लोग घरों को दीपों से सजाने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर आगजनी की घटनाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में मसूरी फायर सर्विस द्वारा गुरुवार को एक विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली मसूरी फायर स्टेशन से शुरू मालरोड होते हुए लंढौर और अनुपम चौक तक निकाली गई, जिसमें फायर सर्विस के जवानों ने आमजन को सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।रैली का नेतृत्व कर रहे फायर स्टेशन इंचार्ज धीरज तड़ियाल ने लोगों से अपील की कि वे दीपावली के अवसर पर दीयों और मोमबत्तियों को खुली जगह पर रखें, और जलते हुए दीपक या अगरबत्तियों को घर के अंदर अकेले न छोड़ें। उन्होंने कहा कि दीपावली पर लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सजावट और पूजा में आग से जुड़ी वस्तुओं का बेहद सतर्कता से उपयोग करें।

फायर सर्विस टीम ने दीपावली से पहले शहर में अस्थायी पटाखा विक्रेताओं को भी सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इंचार्ज धीरज तड़ियाल ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखे की दुकान लगाना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर दुकान पर फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी, और पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आगजनी की घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। धीरज तड़ियाल ने जानकारी दी कि मसूरी फायर स्टेशन दीपावली को लेकर पूरी तरह तैयार है। स्टेशन पर एक बड़ा फायर टेंडर, एक छोटा टेंडर, और एक मोटर बाइक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। ये सभी वाहन मसूरी के मुख्य चौकों और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके।

उन्होंने बताया कि पूरे शहर के फायर हाइड्रेंट की जांच पूरी कर ली गई है। यदि कहीं पर भी आग लगने की स्थिति बनती है तो उस पर तुरंत कार्यवाही की जा सकेगी। फायर स्टेशन इंचार्ज ने मसूरी वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग सुरक्षा नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सतर्कता बरतें।

Also Read- Mussoorie : त्योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट पर शिकंजा मसूरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से सैंपल लिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow