Bajpur: पालिका के कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से 2 वर्ष की बच्ची की मौत। 

बंगाली वाली गली में लोहा पीने का काम करने वाले तीन वर्षीय बच्चा कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही

Nov 29, 2025 - 16:57
43 Views
Bajpur: पालिका के कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से 2 वर्ष की बच्ची की मौत। 
पालिका के कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से 2 वर्ष की बच्ची की मौत। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। बंगाली वाली गली में लोहा पीने का काम करने वाले तीन वर्षीय बच्चा कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते अधिशासी अभियंता मनोज दास मौके पर पहुंच गए।पीड़ित परिवार से मिले। यहां बताते चलें आरोही 2 वर्ष पुत्री अनिल कुमार निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश रहने वाले हैं। यहां पर तीन साल से बंगाली गली मे लोहा बनाने का काम करते हे। नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Also Read- Uttrakhand : बाजपुर में नैनीताल रोड पर कार की टक्कर से ऑटो पलटा, छह लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow