Hardoi: बार एसोसिएशन हरदोई में हुआ विधिक जागरूकता शिविर।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या-14293 दिनांक 04.11.2025 तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
By INA News Desk
Nov 29, 2025 - 17:42
39 Views
बार एसोसिएशन हरदोई में हुआ विधिक जागरूकता शिविर।
हरदोई। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या-14293 दिनांक 04.11.2025 तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के निर्देश पर बार एसोसिएशन हरदोई के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य अपराधिक प्रकीर्णन प्रार्थना पत्र (धारा-528) प्रार्थना पत्र संख्या 6400/25 बच्ची देवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 12.08.2025 के संबंध में अधिवक्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप ने अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के उक्त आदेश की बारीकियों से अवगत कराया तथा इसके क्रियान्वयन एवं महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता आदर्श पांडेय ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रताप यादव, रामौतार शुक्ला, अधिवक्ता रामदेव शुक्ल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।शिविर में अधिवक्ताओं ने आदेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा इसे विधिक सहायता प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
4. भारत-ईरान/मध्य-पूर्व तनाव के बीच भारत को क्या प्राथमिकता देनी चाहिए?
Total Vote: 3
कूटनीतिक समाधान
100 %
तेल आपूर्ति सुरक्षित करना
0 %
विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा
0 %
अमेरिका-ईरान दोनों से संतुलित संबंध रखना
0 %
3. भारत की 7.8% GDP ग्रोथ को आप कैसे देखते हैं?
Total Vote: 2
बहुत बड़ी उपलब्धि
0 %
उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन
0 %
आम लोगों तक फायदा पहुंचना जरूरी
0 %
रोजगार बढ़ने पर ही सफलता मानी जाएगी
100 %
2. बढ़ते कच्चे तेल के दामों का सबसे बड़ा असर किस पर पड़ेगा?
Total Vote: 2
पेट्रोल-डीजल के दाम
0 %
महंगाई
50 %
घरेलू बजट
0 %
अर्थव्यवस्था
50 %
1. यूपी में लगातार बारिश को लेकर आपका क्या मानना है?
Total Vote: 2
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद
0 %
बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है
50 %
शहरों में जलभराव बड़ी समस्या
0 %
प्रशासन को और तैयारी करनी चाहिए
50 %
We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, revised Privacy Policy, and Terms of Service.