Hardoi: श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में यातायात माह पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया ट्रैफिक जागरूकता का संदेश। 

यातायात माह नवंबर के तहत शनिवार को श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर निबंध और पोस्टर

Nov 29, 2025 - 16:46
Nov 29, 2025 - 16:46
 0  31
Hardoi: श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में यातायात माह पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया ट्रैफिक जागरूकता का संदेश। 
श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल में यातायात माह पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया ट्रैफिक जागरूकता का संदेश। 

हरदोई: यातायात माह नवंबर के तहत शनिवार को श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने बड़ों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि “जान है तो जहान है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम तथा विशिष्ट अतिथि एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह रहे। उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी और स्वयं व अपने परिजनों को नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालक एवं व्यवस्थापक अखिलेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा, पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष हर्षराज सिंह राहुल, नगर उपाध्यक्ष विराट सिंह, नगर कोषाध्यक्ष इंद्रेश दीक्षित, विद्यालय प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएँ—मानसा बाजपेई, प्रज्ञा तिवारी, कविता गुप्ता, आरती वर्मा, विनीता त्रिवेदी, पूजा सिंह चौहान, पूजा चंदेल, मानसी मिश्रा, क्षमता सिंह, मीनाक्षी सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, राम प्रकाश पांडे, भूपेश सिंह, आशुतोष यादव, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। अभिभावक एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Also Read- Hardoi : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।