Hardoi : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार ट्रेन नंबर 15012 के लोको पायलट ने बताया कि डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 1334/28-30 के पास अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के सामने लेट गया। इमरजें

Nov 28, 2025 - 22:49
 0  60
Hardoi : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
Hardoi : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

हरदोई के कछौना क्षेत्र में बालामऊ और दलेल नगर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनश्री उर्फ सोना पत्नी नरेश (उम्र करीब 40 साल) निवासी गांव सैदूपुर, थाना कछौना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार ट्रेन नंबर 15012 के लोको पायलट ने बताया कि डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 1334/28-30 के पास अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के सामने लेट गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। इसके बाद लोको पायलट ने दलेल नगर स्टेशन पर ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को लिखित सूचना दी।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों ने कुछ आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow