Hathras: आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज फूटा, राष्ट्रपति को पत्र—देशव्यापी आंदोलन की धमकी। 

मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष कुमार वर्मा के “ब्राह्मण की बेटी” बयान ने देशभर के ब्राह्मण समाज में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर

Nov 28, 2025 - 22:49
49 Views
Hathras: आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज फूटा, राष्ट्रपति को पत्र—देशव्यापी आंदोलन की धमकी। 
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी
हाथरस। मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष कुमार वर्मा के “ब्राह्मण की बेटी” बयान ने देशभर के ब्राह्मण समाज में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर वर्मा को तत्काल बर्खास्त करने और उन पर रासुका लगाकर जेल भेजने की मांग की है।
चतुर्वेदी का कहना है कि आईएएस जैसा जिम्मेदार पद सामाजिक समरसता का प्रतीक होता है, और इस पद पर रहते हुए कोई अधिकारी ऐसा अमर्यादित बयान देता है तो यह समाज में विद्वेष फैलाने वाला कृत्य है। इससे पूरे देश में ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वर्मा के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज देशभर में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। उनके अनुसार यह मामला समाज की अस्मिता से जुड़ा है और इसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने घोषणा की है कि सोमवार को देश के 19 राज्यों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। सभी राज्यों में विरोध-प्रदर्शन की तैयारी भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow