Hathras News: जनगणना-2027: घर-घर पहुंचकर स्व-गणना के लिए किया जागरूक
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रगणक एवं सुपरवाइजर
हाथरस। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रगणक एवं सुपरवाइजर ने मुंशी गजाधर सिंह मार्ग और विवेकानंद नगर में घर-घर पहुंचकर भवन स्वामियों एवं परिवार के सदस्यों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई और इसे निर्धारित समय में पूरा करने के लिए प्रेरित किया। जनगणना कर्मियों ने परिवार के मुखिया के साथ बैठकर स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा इसमें सहयोग भी किया।
उन्होंने बताया कि जनगणना से देश की जनसंख्या, परिवारों और आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं, जिनका उपयोग विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में होता है। अभियान के दौरान भाजपा नेता हरीश सेंगर ने भी नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर सुपरवाइजर कमलेश, प्रगणक पवन शर्मा और डॉ. शशिकान्त यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

