Siddharthnagar: नेपाल में ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाली दो पाकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट बरामद। 

नेपाल पुलिस ने कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा कस्बे में सोने-चांदी की दुकान से चोरी करने के आरोप में दो पाकिस्तानी महिलाओं को

Apr 16, 2026 - 13:16
36 Views
Siddharthnagar: नेपाल में ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाली दो पाकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट बरामद। 

सिद्धार्थनगर : नेपाल पुलिस ने कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा कस्बे में सोने-चांदी की दुकान से चोरी करने के आरोप में दो पाकिस्तानी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई दोनों महिलाओं के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट बरामद हुआ है। नेपाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगरपालिका अंतर्गत के चंद्रौटा कस्बे के सोने-चांदी की एक दुकान में मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे सामान्य ग्राहक बनकर दो महिलाएं घुसी और सोना खरीदने के बहाने अलग-अलग ज्वेलरी देखते हुए कई ज्वेलरी चुरा लीं। चोरी करने के बाद जब दोनों महिलाएं दुकान से बाहर निकलीं, तो उन्होंने अपने बुर्का के ऊपर मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। जेवर गायब होने का पता चलने पर दुकान मालिक ने तुरंत बाजार क्षेत्र में तलाशी शुरु की। कुछ दूर पहुंचने पर महिलाएं मिल गईं और तो दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, चंद्रौटा ने दोनों को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद हुए। जिससे आधार पर उनकी पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी कलसुम बीबी (20 वर्ष) पत्नी फरमान अली और शाबाना (41 वर्ष) पत्नी सैफुर्रहमान के रुप में हुई। इंस्पेक्टर संतोष घिमिरे ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार महिलाओं ने दो दिनों के अंदर रुपनदेही जिले के योगीकुटी, कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा और चंद्रौटा में सोने की दुकानों में चोरी की है। जाँच में पता चला कि वे नगद पैसे दिखाकर ज्वेलरी देखने के बहाने सोना चुराने का तरीका अपनाती थीं।

'ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं ने योगीकुटी इलाके में सोने-चांदी की दुकान से भी चोरी की थी। उनके खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के उक्त मामले में भी जांच पड़ताल की जा रही है।'
-संतोष घिमिरे 
इंस्पेक्टर, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय चंद्रौटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow