Lucknow : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर में विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्राम चौपाल में लोगों से संवाद किया

इसके बाद ग्राम धेन्सा, विकास खंड शोहरतगढ़ में ग्राम चौपाल कार्यक्रम हुआ। यहां ग्राम प्रधान विजय मणि त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। उपमुख्य

Jan 31, 2026 - 00:33
 0  28
Lucknow : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर में विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्राम चौपाल में लोगों से संवाद किया
Lucknow : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर में विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्राम चौपाल में लोगों से संवाद किया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिले। किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों और किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को जमीन पर उतारा जाए। विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दें और उनकी गति बढ़ाई जाए।इसके बाद ग्राम धेन्सा, विकास खंड शोहरतगढ़ में ग्राम चौपाल कार्यक्रम हुआ। यहां ग्राम प्रधान विजय मणि त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी के तहत 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को आवास मिल चुके हैं और बाकी को भी जल्द मिलेगा। जिन्हें आवास मिला है उन्हें बधाई। राशन कार्ड, आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड, आवास जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में डीबीटी से पहुंच रही है। सभी के बैंक खाते खुल चुके हैं। 2047 तक भारत विकसित बनेगा और गांवों का समग्र विकास होगा। प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त बन रहा है। सिद्धार्थनगर अग्रणी जिला बनेगा। सभी को पक्की छत देने का काम चल रहा है। सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री गांव आए हैं। सरकार लोगों के साथ है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सभी को लाभ मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके बाद पिपरहवा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही और जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के साथ पूजन किया और परिक्रमा की। फिर म्यूजियम का निरीक्षण किया और भिक्षुओं से बातचीत की। भिक्षुओं को कम्बल वितरित किए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार, 2024.90 लाख से बन रहे भरत द्वार का 90 फ़ीसदी कार्य पूरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow