Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन व सरस हाट का शुभारंभ कर स्वयं सहायता समूहों को दुकानें आवंटित कीं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 339.10 लाख रुपये की लागत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 339.10 लाख रुपये की लागत से बने कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हाट का शुभारंभ किया और रानी महिला स्वयं सहायता समूह, शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, गौरी महिला स्वयं सहायता समूह, चारिका महिला स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, राधे महिला स्वयं सहायता समूह सहित कुल 20 स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल और लाल बहादुर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी और भरवारी की कविता पासी, नगर पंचायत अजुहा की अध्यक्ष शांति देवी और सिराथू के भोला यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुख, डीसीएफ अध्यक्ष चंद्र दत्त शुक्ल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। निदेशक खाद्य प्रसंस्करण टी.के. शीबू, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











