Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने संत रविदास जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के समता, करुणा और मानवता के उपदेश आज भी समाज को समानता और नैतिक उत्थान की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने संत रविदा

By INA News Desk
Feb 1, 2026 - 23:33
32 Views
Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने संत रविदास जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं
Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने संत रविदास जी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय सात-कालिदास मार्ग पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के समता, करुणा और मानवता के उपदेश आज भी समाज को समानता और नैतिक उत्थान की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने संत रविदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विचार कालातीत, सार्वभौमिक और समाज को दिशा देने वाले हैं।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow