Lucknow : उप मुख्यमंत्री ने रू0-3181.08 लाख की 05 परियोजनाओं का शिलान्यास व रू0-1608.78 लाख की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण किया
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास खण्ड कड़ा में रू0-3078.41 लाख की लागत की जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना के लिए आवा
लखनऊ : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी के डायट मैदान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी, अध्योध्या, बरेली व सहारनपुर में रू0-13.39 करोड़ की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टरों का उद्घाटन/लोकार्पण किया, इस कार्यक्रम का जनपद-अध्योध्या, बरेली व सहारनपुर में सजीव प्रसारण भी किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों/स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का फीता काटकर शुभारम्भ एवं स्टॉलो का अवलोकन के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद की जानकारी प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास खण्ड कड़ा में रू0-3078.41 लाख की लागत की जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना के लिए आवासीय/अनावासीय भवनों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार उन्होंने पूर्वांचल विकास निधि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत नगर पंचायत सिराथू के हौलीपर में रू0-49.98 लाख की लागत की विवाह घर हॉल, इण्टरलॉकिंग आदि कार्य का भी शिलान्यास किया।
उप मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल विकास निधि योजनान्तर्गत विकास खण्ड कड़ा के हुनमान घाट कडा धाम में रू0-37.94 लाख की लागत से शव के अन्तिम संस्कार के लिए स्थल एवं आगन्तुको के लिए विश्राम/बैठने की उचित व्यवस्था का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार उन्होंने रू0-18.97 लाख की लागत से संदीपन घाट कडा धाम में शव के अन्तिम संस्कार के लिए स्थल एवं आगन्तुकों के विश्राम/बैठने की उचित व्यवस्था का निर्माण कार्य, रू0-28.40 लाख की लागत से सिराथू लेहदरी मार्ग पर जनपद कौशाम्बी के सीमा में यात्री शेड का निर्माण कार्य, रू0-14 लाख की लागत से सिराथू से फतेहपुर मार्ग पर जनपद कौशाम्बी की सीमा में यात्री शेड का निर्माण कार्य, रू0-49.98 लाख की लागत नगर पंचायत दारानगर कडा में तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय का निर्माण कार्य, रू0-6.27 लाख की लागत से नगर पंचायत दारा नगर में तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय तक सम्पर्क मार्ग में इण्टरलाकिंग का निर्माण कार्य, रू0-22.32 लाख की लागत नगर पंचायत दारानगर में तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय में जनसुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय, स्नानागार/सबमर्सिबल पम्प का निर्माण कार्य, रू0-49.98 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अन्तर्गत कोरों में पुस्तकालय/अध्ययन संस्थान का निर्माण कार्य एवं रू0-43.32 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अन्तर्गत कोरों में पुस्तकालय एवं अध्ययन संस्थान में शौचालय, इण्टरलांकिग/वाटर शेड समबर्सिबल पम्प का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











