Lucknow: 33% महिला आरक्षण पर मायावती का समर्थन, दलित-ओबीसी महिलाओं के लिए अलग हिस्सेदारी की मांग।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हम महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हम महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में तेतीस प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का मैं स्वागत करती हूं लेकिन दलित और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाना चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी पार्टी पहले से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में पचास प्रतिसत आरक्षण देने की मांग करती रही है पर अब जब तेतीस प्रतिशत आरक्षण देने की बात की जा रही है तो हम इसका समर्थन करते हैं।
उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सत्ता थी तो उन्होंने अलग से महिलाओं को आरक्षण देने की बात नहीं की थी और अब ऐसा करके इस सुधार पर रोक लगाना चाहते हैं। पर बसपा इस फैसले का समर्थन करती है मायावती ने कहा कि कल पूरे देश में संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मैंने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीते कुछ समय से दलितों को लुभाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल अपने कार्यक्रमों में नीले रंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन दलितों पर सिर्फ बसपा के ही नीले रंग का प्रभाव होता है। इन दलों की ये कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।
What's Your Reaction?









