Ayodhya: 21 साल बाद बड़ा फैसला: धनंजय सिंह हमला केस में सभी आरोपी बरी। 

चर्चित धनंजय सिंह हमला मामले में 21 साल बाद बड़ा फैसला सामने आया है। वाराणसी विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए के

Apr 16, 2026 - 13:24
42 Views
Ayodhya: 21 साल बाद बड़ा फैसला: धनंजय सिंह हमला केस में सभी आरोपी बरी। 
21 साल बाद बड़ा फैसला: धनंजय सिंह हमला केस में सभी आरोपी बरी। 

अयोध्या। चर्चित धनंजय सिंह हमला मामले में 21 साल बाद बड़ा फैसला सामने आया है। वाराणसी विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए के न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने वर्ष 2002 में हुए प्राणघातक हमले के मामले में सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दे दिया।

बता दे कि यह मामला 4 अप्रैल 2002 की शाम करीब 6 बजे का है, जब पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर अत्याधुनिक असलहों से हमला किया गया था। इस सनसनीखेज वारदात में विधायक अभय सिंह समेत कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने अभय सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, विनीत सिंह, विनोद सिंह और सतेन्द्र सिंह को बरी कर दिया।

फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, इतने पुराने मामले में आए इस निर्णय ने न्यायिक प्रक्रिया की लंबी अवधि और साक्ष्यों की मजबूती पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Also Read- Lucknow: पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow