Siddharthnagar: केशव प्रसाद मौर्य ने पिपरहवा में की कपिलवस्तु स्तूप की परिक्रमा, बौद्ध भिक्षुओं से ली ऐतिहासिक जानकारी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सिद्धार्थनगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पिपरहवा स्थित कपिलवस्तु
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सिद्धार्थनगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पिपरहवा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर पूजन कर स्तूप की परिक्रमा की। बौद्ध भिक्षुओं से कपिलवस्तु के इतिहास के बारे में जानकारी ली। बौद्ध भिक्षुओं ने उन्हें विशेष प्रार्थना कराई। इसके बाद उन्होंने म्यूजियम का निरीक्षण कर भन्तेगणों से वार्ता किया तथा भन्तेगणों में कम्बल वितरण किया।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिद्धार्थनगर महोत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ किया गया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना तरह शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के छात्राओं द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। डिप्टी सीएम ने बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों के साथ बात की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव में आने का मौका मिला और पिपरहवा स्तूप का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आप सभी का धन्यवाद। कपिलवस्तु और पिपरहवा में भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का एक बड़ा समय बिताया है। अभी भी यहां की धरती में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े कई अवशेष दबे हुए हैं। खनन करवाकर उन चिह्नों और अवशेषों को बाहर लाया जाएगा और जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। यह सबसे बड़ा बौद्ध तीर्थ स्थल है। पूरे विश्व में सबसे अधिक पूजा गौतम बुद्ध की होती है। गौतम बुद्ध ने शांति और अहिंसा का ज्ञान दिया। बुद्ध कल भी प्रासंगिक थे और आगे भी प्रासंगिक रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि हमने संसार को बुद्ध दिया है युद्ध नही। गौतम बुद्ध ने काला नमक चावल को प्रसाद के रूप में दिया है। जिसकी पैकेजिंग कर पूरे विश्व में भेजा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। विकास की झांकी दिखाई दे रही है। सिद्धार्थनगर को अग्रणी जनपद बनने से कोई नही रोक सकता है। सिद्धार्थनगर के विकास के लिए सरकार का खजाना समर्पित है। भगवान बुद्ध के अवशेष को मेरे नेतृत्व में रूस भेजा गया था। यह अवशेष पिपरहवा में खुदाई से निकला था। मै प्रयास करूंगा कि उसका अंश पिपरहवा में रखा जाये। बुद्ध के अनुयायी यहां पर दर्शन करने आयेगे। सिद्धार्थनगर का विकास कपिलवस्तु का विकास कोई रोक नही पायेगा।
बुद्ध से जुड़े स्थानों को सड़क, रेज और हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विश्व में सबसे अधिक पर्यटक उप्र में आते है। पिपरहवा के लिए प्रयास किया जायेगा जिससे यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आये। 2047 तक विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। आप लोग आगे बढ़िए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप के बाजार आपके लिए खोल दिया है। भारत विश्व गुरू बनेगा। सिद्धार्थनगर महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी एवं आयोजन टीम को बधाई और शुभकामनाएं दिया। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए कहा कि 2026 का महोत्सव ऐतिहासिक महोत्सव है। 1988 में जनपद बना। यह पहली बार है कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया तथा डिप्टी सीएम भी आये। यह जनपदवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। पिपरहवा के अवशेष 127 वर्ष बाद वापस आयेंगे। आज गौतम बुद्ध की धरती के लिए सौभाग्य का दिन है। अस्थि कलश पिपरहवा में आ जायेगा। यह सबसे बुद्ध तीर्थ बनेगा। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ड्यूटी सीएम ने पिपरहवा में स्तूप पर जाकर की पूजा की तथा भन्तेगणों से संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभा को बड़े मंच पर पहुंचने का अवसर मिल रहा है। स्थानी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है। केशव प्रसाद मौर्य द्वारा काला नमक चावल जोन का अवलोकन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, सुनील अग्रहरि, विनीत कमलापुरी, एसपी अग्रवाल सहित डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











