Sitapur: डीएम की अध्यक्षता जिला आयुष समिति की बैठक हुई संपन्न।

डा. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति सीतापुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक

May 23, 2026 - 20:33
46 Views
Sitapur: डीएम की अध्यक्षता जिला आयुष समिति की बैठक हुई संपन्न।
डीएम की अध्यक्षता जिला आयुष समिति की बैठक हुई संपन्न।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। डा. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आयुष समिति सीतापुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन, उ प्र लखनऊ द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अध्यक्ष जिला आयुष समिति को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर करसा एवं सोन्सरी में जलभराव की समस्या तथा बड़ागांव एवं लश्करपुर में बाउंड्रीवाल की मरम्मत एवं निर्माण कार्य के संबंध में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित होने वाले 14 दिवसीय लाइव योगाभ्यास सत्र में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से अनुस्मारक पत्र डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर ग्रुप में प्रेषित कराया जाए। जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोरौना के निष्प्रयोज्य भवन से संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश भी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को दिए। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- चुनावी महासंग्राम 2026: बंगाल-असम में 'कमल' की लहर, अब सात राज्यों के रण की बारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow