Ballia: विकास के लिए आवंटित राजस्व के दुरुपयोग का करोड़ के  सभासदों ने लगाया आरोप।

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले रतसर कला ग्राम पंचायत से है जहां रतसरकलां नगरपंचायत में शासन द्वारा आवंटित लगभग 30करोड़

May 23, 2026 - 20:11
51 Views
Ballia: विकास के लिए आवंटित राजस्व के दुरुपयोग का करोड़ के  सभासदों ने लगाया आरोप।
विकास के लिए आवंटित राजस्व के दुरुपयोग का करोड़ के  सभासदों ने लगाया आरोप।

Report-S.Asif Hussain zaidi

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले रतसर कला ग्राम पंचायत से है जहां रतसरकलां नगरपंचायत में शासन द्वारा आवंटित लगभग 30करोड़ की धनराशि का साजिशन दुरूपयोग करने की शिकायत को लेकर सभासदो एवं  ग्रामिणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। और उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियो के विरूद्व सख्त काररवाई की मांग की है। समस्त सभासदों ने ज्ञापन में उक्त नगरपंचायत के  अधीशासी अधिकारी और अध्यक्ष अजय राजभर पर सरकार की विभिन्न योजना और परियोजनाओ के लिए आवंटित लगभग 30 करोड़ की धनराशि का भुगतान अपने चहेते ठेकेदारों को कुट रचित तरिके से कर के भारी राजस्व के दुर्पयोग का भी आरोप लगाया है।सभासदों जिलाधिकारी को सौपे गये शपथ मे लगाये गये एक एक आरोप के जांच कराये जाने की मांग की है।ज्ञापन सौपने वालों में नीरज कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, रीता इफ्तिखार, अरशद नवाब, गोविंद सिंह, शाहाना खातून, श्याम बिहारी, प्रशांत कुमार, गिरिजा देवी, शिवकुमारी देवी आदि के नाम प्रमुख है।

Also Read- पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक घमासान तेज, भवानीपुर सीट पर मिली ऐतिहासिक शिकस्त के बाद ममता बनर्जी पर बरसे विरोधी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow