Hardoi: विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सिलवारी में जनपद के प्रथम 'उत्सव भवन' का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सिलवारी में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की

May 20, 2026 - 14:55
27 Views
Hardoi: विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सिलवारी में जनपद के प्रथम 'उत्सव भवन' का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास। 
विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सिलवारी में जनपद के प्रथम 'उत्सव भवन' का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सिलवारी में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जनपद के प्रथम “उत्सव भवन” का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू भइया’ एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह, अनिल सिंह राजपूत, गन्ना समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी सहित क्षेत्र के सम्मानित प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्सव भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Also Read- Hardoi: गंभीरी नदी पर ₹13.33 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow