Hardoi: भाहपुर सपहा में 1.22 करोड़ की लागत से बनेगा वृहद गौ संरक्षण केंद्र, विधायक ने किया शिलान्यास।
हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक
हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विकास खंड भरखनी के ग्राम भाहपुर सपहा में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत वृहद गौ संरक्षण केंद्र का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस वृहद गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण से निराश्रित गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित होंगी और किसानों को भी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में कार्यदायी संस्था UPCLDF के अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार, ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए विधायक का आभार जताया।
Also Read- Lucknow : हर विकास खंड में लगेगी साप्ताहिक चौपाल, जन समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
What's Your Reaction?




