Hardoi: भीषण गर्मी को देखते हुए गौ आश्रय स्थलों में छाया, पानी व स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के डीएम ने दिए निर्देश। 

गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबन्धन के अनुश्रावणार्थ गठित जनपद स्तरीय समिति की

May 21, 2026 - 15:22
11 Views
Hardoi: भीषण गर्मी को देखते हुए गौ आश्रय स्थलों में छाया, पानी व स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के डीएम ने दिए निर्देश। 
भीषण गर्मी को देखते हुए गौ आश्रय स्थलों में छाया, पानी व स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के डीएम ने दिए निर्देश। 

हरदोई: गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबन्धन के अनुश्रावणार्थ गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑनलाइन जुड़े सभी एसडीएम, बीडीओ तथा उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि इस भीषण गर्मी में तेज धूप व लू को ध्यान में रखते हुए सभी गौ आश्रय स्थलों में पशुओं के छाया हेतु मानक के अनुसार टीन शेड एवं तिरपाल लगवाये तथा पशुओं के पानी की विशेष व्यवस्था की जाये तथा गौ आश्रय स्थलों के किनारे कम समय में बड़े होने वाले पेड़ लगवायें और सभी सीसी टीवी कैमरे चालू हालत में रहें

डीएम ने सीवीओ से कहा कि बरसात में सुरक्षित बैठने के लिए गौ आश्रय स्थल के कुछ भाग में खडंजा लगवायें तथा गौ आश्रय स्थलों की कम्पोज/वर्मी कम्पोज खाद के पैकेट बनाकर महिला समूहों के माध्यम एक निर्धारित मूल्य पर बिक्रय करायें और जिन गौ आश्रय स्थलों में 50 से कम गोवंश है उनका दूसरी गौ आश्रय स्थलों में समायोजन करायें एवं खाली गौ आश्रय स्थलों पर वृक्षारोपण करायें। उन्होने सभी एसडीएम से कहा कि जिन गौ आश्रय स्थलों के पास हरे चारे हेतु भूमि नहीं है उन्हें चारागाह के लिए भूमि उपलब्ध करायें और जिन चारागाहों पर अवैध कब्जा है उसे तत्काल खाली करायें तथा निर्माणाधीन कान्हा गौशालाओं का गुणवत्ता पूर्ण एवं समय से पूरा करायें। जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्मी को देखते हुए नियमित रूप से गौ आश्रय स्थलों पर जाकर गोवंशों का परीक्षण करें तथा बीमार गोवंशों का बेहतर ईलाज करें। बैठक पीडी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अशोक कुमार सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सीओ अंकित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई का आयोजन, जिलाधिकारी ने सुनीं 98 शिकायतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow