Hardoi: जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता

May 21, 2026 - 15:15
23 Views
Hardoi: जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 
जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hardoi : हरदोई कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई का आयोजन, जिलाधिकारी ने सुनीं 98 शिकायतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow