Sambhal: भट्टे पर हैवानियत: 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, जिला अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तारी के लिए दो टीमे गठित

सम्भल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने

By INA News Desk
May 20, 2026 - 15:08
43 Views
Sambhal: भट्टे पर हैवानियत: 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, जिला अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तारी के लिए दो टीमे गठित
सम्भल: भट्टे पर हैवानियत: 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, जिला अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तारी के लिए दो टीमे गठित

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाले दलित परिवार की करीब 60 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक महिला अपने पति के साथ भट्टे पर रहकर काम करती थी। आरोप है कि भट्टा मालिक के पुत्र समेत तीन लोगों ने पहले महिला के पति को शराब लेने के बहाने वहां से भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी सम्भल कुलदीप सिंह ने बताया कि, कल रात्रि में सूचना मिली थी कि भट्टे पर काम करने वाली एक महिला के साथ गलत कृत्य किया गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। महिला को चिकित्सीय उपचार के लिए रेफर किया गया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Also Read - एमबीए और बी-टेक पास युवाओं ने पासा पलटकर महज दो हफ्तों में किया 4.5 करोड़ का खेल, अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow