Lakhimpur- Kheri : IGRS शिकायत में फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप, ईसानगर पुलिस के खिलाफ एसपी से शिकायत, क्षेत्राधिकारी करेंगे जांच

पीड़ित के मुताबिक, मोटरसाइकिल खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उन्होंने एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले में ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह और जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार ने वास्तविकता जाने बिना ही शिकायत की झूठी रि

Jun 1, 2026 - 23:35
 0  4
Lakhimpur- Kheri : IGRS शिकायत में फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप, ईसानगर पुलिस के खिलाफ एसपी से शिकायत, क्षेत्राधिकारी करेंगे जांच
Lakhimpur- Kheri : IGRS शिकायत में फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप, ईसानगर पुलिस के खिलाफ एसपी से शिकायत, क्षेत्राधिकारी करेंगे जांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता की समस्याओं के आसान निपटारे के लिए IGRS पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शिकायत की सुविधा दी है। लेकिन लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस के कुछ कर्मियों द्वारा अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए शिकायतों की झूठी रिपोर्ट लगाकर मामलों को बंद करने की बात सामने आई है। ईसानगर पुलिस के इस कथित ढुलमुल रवैए का मामला तब सामने आया जब सोमवार को खमरिया कस्बे के रहने वाले श्रीप्रकाश गौतम ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) खीरी से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

पीड़ित के मुताबिक, मोटरसाइकिल खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उन्होंने एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले में ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह और जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार ने वास्तविकता जाने बिना ही शिकायत की झूठी रिपोर्ट लगा दी। पुलिस रिपोर्ट में यह दिखा दिया गया कि पीड़ित के पास पैसों के लेनदेन का कोई सबूत नहीं है। जबकि पीड़ित का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन पैसों के ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट और दूसरे पक्ष द्वारा लिखित में दिया गया समझौता पत्र भी मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि जांच अधिकारी ने उनसे कोई भी सबूत नहीं मांगा और अपने मनमुताबिक गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायत को बंद कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, एसपी खीरी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) धौरहरा को सौंपने का भरोसा दिया है। अब यह देखना होगा कि इस तरह लापरवाही से काम करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow