Sultanpur : जेईई एडवांस्ड परीक्षा में आर्यन गुप्ता ने लहराया परचम, शानदार रैंक के साथ आईआईटी में हुआ चयन

आर्यन बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी आगे रहे हैं। उन्होंने साल 2023 में केएनआईसी से सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद साल 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में भी उन्होंने 94.5 प्रतिशत अंक लाकर

Jun 1, 2026 - 23:38
 0  4
Sultanpur : जेईई एडवांस्ड परीक्षा में आर्यन गुप्ता ने लहराया परचम, शानदार रैंक के साथ आईआईटी में हुआ चयन
Sultanpur : जेईई एडवांस्ड परीक्षा में आर्यन गुप्ता ने लहराया परचम, शानदार रैंक के साथ आईआईटी में हुआ चयन

सुल्तानपुर के विवेकनगर मोहल्ले के प्रतिभावान छात्र आर्यन गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर आईआईटी में अपनी सीट पक्की कर ली है। आर्यन ने सामान्य वर्ग में 9068वीं और ओबीसी वर्ग में 2162वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस बड़ी कामयाबी से परिवार के लोगों, शिक्षकों और दोस्तों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। आर्यन की मां नीलम गुप्ता एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता भरत गुप्ता इंजीनियर हैं और उनके नाना रमेश गुप्ता सिविल कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं।

आर्यन बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी आगे रहे हैं। उन्होंने साल 2023 में केएनआईसी से सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद साल 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में भी उन्होंने 94.5 प्रतिशत अंक लाकर अपनी काबिलियत साबित की थी। जेईई मेंस परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल हासिल करने के बाद उन्होंने जेईई एडवांस्ड की तैयारी शुरू की और अब शानदार रैंक लाकर आईआईटी में चुने जाने का सपना पूरा किया है। सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow