Gonda : कर्नलगंज के दिव्यांश प्रताप सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए और आईआईटी दोनों परीक्षाओं में पाई सफलता
अपनी इस बड़ी कामयाबी पर दिव्यांश प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता, शिक्षकों का मार्गदर्शन और पूरे परिवार का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और खुद पर भरोसा रखने से ही किसी भी कठिन ल
गोण्डा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र के कचनापुर गांव निवासी पत्रकार सुभाष सिंह के बेटे दिव्यांश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और आईआईटी प्रवेश परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल कर अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीण माहौल से निकलकर दोहरी कामयाबी पाने वाले दिव्यांश की यह बड़ी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
अपनी इस बड़ी कामयाबी पर दिव्यांश प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता, शिक्षकों का मार्गदर्शन और पूरे परिवार का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और खुद पर भरोसा रखने से ही किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध लोगों ने दिव्यांश को बधाई दी है और इसे पूरे कर्नलगंज के लिए एक बेहद गर्व का क्षण बताया है। सभी शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?




