Bajpur: महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास, घर में घुसकर लाठी डंडों से महिला के पति पर किया जानलेवा हमला। 

ग्राम नंदपुर नरका टोपा मुस्कान पत्नी आले नवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया 02-जून को10 बजे अपने परिवार

Jun 4, 2026 - 15:41
28 Views
Bajpur: महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास, घर में घुसकर लाठी डंडों से महिला के पति पर किया जानलेवा हमला। 
महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास, घर में घुसकर लाठी डंडों से महिला के पति पर किया जानलेवा हमला। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम नंदपुर नरका टोपा मुस्कान पत्नी आले नवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया 02-जून को10 बजे अपने परिवार को खाना खिलाकर अपने घर के सामने बने दूसरे घर में बर्तन साफ करने गई थी तभी विपक्षी इन्तजार पुत्र इकरार निवासी नन्दपुर नरका टोपा जबरन घर में घुस आया और हाथ पकड लिया और जबरदस्ती अश्लील हरकते करने लगाविरोध करने पर गन्दी गन्दी गालियां देते हुये भाग गया। तथा कुछ समय बाद इन्तजार अली अपने साथ गुड्डू व अपने फुफेरे भाईयो को लेकर आया जिनके हाथो में लाठी डंडे, व धारदार हथियार व पाठल थे उक्त सभी विपक्षीगण जबरन घर में घुस आये और माँ बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगे और पति पर धारदार हथियार पाठल से जानलेवा हमला कर दिया।पति के शरीर पर गुम चोटे व पेर में पाठल लगने से खुली चोट आई है।पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Also Read- Mussoorie : गणेश जोशी ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर कसा तंज, मसूरी से दोबारा चुनाव जीतने का दावा किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow