Sambhal: प्यार की शादी का दर्दनाक अंजाम: पति की मारपीट से घायल, घर से निकाली गई महिला, थाने पहुंचकर मांगा इंसाफ। 

10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला आज अपने ही पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने

May 30, 2026 - 18:02
78 Views
Sambhal: प्यार की शादी का दर्दनाक अंजाम: पति की मारपीट से घायल, घर से निकाली गई महिला, थाने पहुंचकर मांगा इंसाफ। 
जैनब उर्फ पूजा, पीड़िता

उवैस दानिश, सम्भल

10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला आज अपने ही पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है। काशीराम कॉलोनी निवासी जैनब उर्फ पूजा ने अपने पति रवि पर मारपीट, शराब के नशे में उत्पीड़न और घर से निकाल देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, करीब 10 वर्ष पहले उसने रवि से प्रेम विवाह किया था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि रवि शराब पीकर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उस पर बेवजह शक करता था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती रही। जैनब उर्फ पूजा ने बताया कि वह झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करने का काम कर परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करती है। इसके बावजूद पति उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। महिला का आरोप है कि हाल ही में पति ने उसके साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसका हाथ टूट गया और फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपनी मां के घर पहुंची, लेकिन वहां भी उसे अपेक्षित सहारा नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस से मदद मांगी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने प्रशासन से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसे न्याय चाहिए ताकि भविष्य में उसके साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read- मथुरा के परिक्रमा मार्ग में भंडारे को लेकर दो गुटों में भीषण खूनी संघर्ष, खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow