Naimisharanya: गंदे पानी से निकलने को मजबूर  दंडवत करते हुए श्रद्धालु व भक्तगण। 

विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में स्थित चक्रतीर्थ के मेन गेट के सामने से बहे रहा है गंदे नाले का पानी जिसमें आने जाने वाले

May 30, 2026 - 17:54
54 Views
Naimisharanya: गंदे पानी से निकलने को मजबूर  दंडवत करते हुए श्रद्धालु व भक्तगण। 
गन्दे नाले के बहते पानी के ऊपर से दण्डवत लगाते श्रद्धालु व भक्तगण एवं निकलते हुए राहगीर 

 रिपोर्ट- सुरेंद्र मोठी INA NEWS 

सीतापुर: विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में स्थित चक्रतीर्थ के मेन गेट के सामने से बहे रहा है गंदे नाले का पानी जिसमें आने जाने वाले श्रद्धालु गंदे नाले के पानी से निकलते हैं, नैमिषारण्य तीर्थ में उत्तर प्रदेश सरकार की बहुचर्चित योजना नैमिष कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है लेकिन इस निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को आने जाने मे व गंदे पानी को निकलने को मजबूर है गंदे पानी को निकलने का निकास पूर्ण रूप से अभी नहीं हो सका जिनको लोगों ने जनप्रतिनिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत भी कराया गया है।

बता दे कि प्रतिदिन भारी संख्या मैं श्रद्धालुओं का आना होता जिसमें कई श्रद्धालु चक्र तीर्थ में स्नान करने के बाद मां ललिता देवी मंदिर को एवं नैमिषारण्य के अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करने जाते हैं ऐसे मैं श्रद्धालु गंदे पानी से निकल कर पहुँच तो जाते पर उनको फिर से दुबारा स्नान करने की समस्या आ जाती हैं जिससे उनको माता के दर्शन प्राप्त हो सके इस समस्या को स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया गया पर समस्या जस की तस कई महीनों से बनी हुई है नैमिष धाम में VIP लोगों का भी आना होता है उनकी नज़र में भी य समस्या दिखाई देती होगी लेकिन फिर भी जिम्मेदार लोग मूक दर्शक बने बैठे हैं।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow