सम्भल में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: शहर इमाम और भाई पर 5 करोड़ की ग्राम पंचायत भूमि हड़पने का मुकदमा दर्ज।

सम्भल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जामा मस्जिद के शहर इमाम और उनके भाई के खिलाफ करोड़ों रुपये की ग्राम पंचायत

May 30, 2026 - 18:20
22 Views
सम्भल में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: शहर इमाम और भाई पर 5 करोड़ की ग्राम पंचायत भूमि हड़पने का मुकदमा दर्ज।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जामा मस्जिद के शहर इमाम और उनके भाई के खिलाफ करोड़ों रुपये की ग्राम पंचायत भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम दर्ज कराने और बाद में उसे वक्फ संपत्ति घोषित कराने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मामला सम्भल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित सैफखां सराय का है। आरोप है कि ग्राम पंचायत की वृक्षारोपण के लिए आरक्षित करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की भूमि पर एक मजार और आवास बनाकर पिछले कई दशकों से कब्जा किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपित आफताब हुसैन और महताब हुसैन ने तत्कालीन राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर जमीन को हेराफेरी कर अपने नाम दर्ज करा लिया और बाद में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे वक्फ संपत्ति घोषित करा दिया। तहसील प्रशासन की जांच, राजस्व अभिलेखों की पड़ताल और वक्फ बोर्ड के निर्णय के बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ। इससे पहले तहसीलदार कोर्ट ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी करते हुए करीब सात करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार जांच में फर्जीवाड़े के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद हल्का लेखपाल की तहरीर पर सम्भल कोतवाली में आरोपित भाइयों समेत तत्कालीन राजस्व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करोड़ों की सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे के इस चर्चित मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पुलिस की भी एंट्री हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read- सहारनपुर में प्रेम जाल और शादी के झूठे वादे का घिनौना खेल: कथित शारीरिक शोषण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा था दबाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow