Sambhal: तहसील परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की करतूत। 

सम्भल जनपद की गुन्नौर तहसील में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। शातिर चोर ने तहसील परिसर

May 30, 2026 - 18:27
48 Views
Sambhal: तहसील परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की करतूत। 
तहसील परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की करतूत। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद की गुन्नौर तहसील में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। शातिर चोर ने तहसील परिसर के पास खड़ी बाइक को निशाना बनाते हुए कुछ ही मिनटों में चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रजपुरा थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण अपनी बाइक खड़ी कर किसी जरूरी कार्य से गुन्नौर तहसील गया था। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। बाइक न मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी पहले से ही बाइक पर नजर रखे हुए था। वह धीरे-धीरे बाइक के पास पहुंचा, आसपास का जायजा लिया और किसी के न होने का भरोसा होने पर बाइक को बिना स्टार्ट किए पैदल ही वहां से ले जाने लगा। कुछ दूरी तक बाइक को धकेलते हुए ले जाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी देखी जा रही है।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow