Bajpur: दबंगों ने लाठी डंडों तमंचों के बल पर तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल। 

ग्राम रतनपुरा निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंगों ने रास्ते में रोक कर लाठी डंडों तमंचे के बल पर मारपीट

May 30, 2026 - 18:30
31 Views
Bajpur: दबंगों ने लाठी डंडों तमंचों के बल पर तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल। 
दबंगों ने लाठी डंडों तमंचों के बल पर तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम रतनपुरा निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंगों ने रास्ते में रोक कर लाठी डंडों तमंचे के बल पर मारपीट की जान से मारने की धमकी,नकदी लूटने और मोटरसाइकिल छीनने का आरोप लगाया है।तहरीर के अनुसार, 29 मई 2026 को शाम 7:30 बजे राहुल सिंह अपने भांजे शिव कुमार और साथी सचिन के साथ भगवानी से शीशमघाट की ओर जा रहे थे। आरोप है  रास्ते में बिजेंदर सिंह, संदीप, गुरजीत सिंह, कुलजीत सिंह, जसवंत सहित 13-14 अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने कथित रूप से तमंचा दिखाकर गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है आरोपियों ने उसके पास रखे 40 हजार रुपये तथा उसके भांजे शिव कुमार से 55 हजार रुपये छीन लिए। इसके अलावा एक अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने कहा आरोपियों ने उन्हें गंभीर रूप से पीटा और भविष्य में जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित राहुल सिंह ने कोतवाली एसआई देवेंद्र मरनाल तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Also Read- Bajpur : बेरिया दौलत में बरसों पुराना इंतजार खत्म, शमशान घाट के निर्माण का रास्ता साफ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow