Moradabad: हिंदी पत्रकारिता दिवस: राष्ट्रहित और संवाद की शक्ति पर पत्रकारों ने रखे विचार।

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनर्लिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि.(उ प्र) के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन

May 30, 2026 - 18:42
 0  4
Moradabad: हिंदी पत्रकारिता दिवस: राष्ट्रहित और संवाद की शक्ति पर पत्रकारों ने रखे विचार।
हिंदी पत्रकारिता दिवस: राष्ट्रहित और संवाद की शक्ति पर पत्रकारों ने रखे विचार।
  • आज़ादी के आंदोलन में हिंदी अखबारों की प्रमुख भूमिका थी- नरेश भारद्वाज
  • बर्तमान युग मे राष्ट्रबाद व जनहित की पत्रकारिता को नई दिशा देनी होगी

मुरादाबाद: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनर्लिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल रजि.(उ प्र) के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन पाकबड़ा स्थित एक बैंकट हाल में किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने तथा संचालन जिला महासचिव दीपक कपूर ने किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व साथी पत्रकारों का सम्मान मुख्य अतिथि नरेश भारद्वाज व प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता,राष्ट्रहित और संवाद की शक्ति पर जोरदार मंथन किया गया जिले भर के पत्रकारों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप,उसकी जिम्मेदारियों और समाज पर उसके प्रभाव को लेकर चर्चा का दौर चलता रहा।

विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने अपने उद्वोधन में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 मई 1826 को कलकत्ता से हिंदी का पहला समाचार पत्र उदन्त मार्त्तण्ड का प्रकाशन हुआ था इसलिये 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान देश के विभिन्न विभिन्न हिस्सों से प्रकाशित होने बाले समाचार पत्रों ने भी प्रमुख रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए हमेशा राष्ट्रवाद और जनहित की पत्रकारिता को नई दिशा दी थी उन्होंने पत्रकारों से आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नही,बल्कि समाज को जागरूक और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त दायित्व भी है उन्होंने अपील की बह अपने दायित्वो का जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवर्षि नारद सृष्टि के प्रथम पत्रकार थे नारद मुनि केवल सन्देश वाहक ही नही बल्कि नीति युद्ध कला और समाज को दिशा देने बाले महान संचालक थे उन्होंने कहा कि असज पत्रकारों को राष्ट्र हित व समाज सुधार की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए जिला महासचिव दीपक कपूर ने अपने सम्बोधन में पत्रकारों से कहा कि आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है आप लोगो को आगे बढ़कर पत्रकारिता का मस्तक ऊंचा करना होगा बर्तमान में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है,आज की आधुनिक पत्रकारिता जहाँ पत्रकारों के लिये बड़ा आकर्षक का केंद्र है बही इस क्षेत्र में जोखिम व खतरे भी बहुत है व सुविधाएं न के बराबर है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से  जिला उपाध्यक्ष अनुज विश्नोई,आकाश विश्नोई,कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता,मिडिया प्रभारी सुनील तोमर,मोहीत गुप्ता पूनम सागर, नरेश सागर, जसवीर सिंह, संजीव सिंह,इफ्तिकार अर्शी,संदीप वर्मा,गुलशन गुप्ता इसके अलाबा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश अग्रवाल एवं विधिक सलाहकार मोहित शर्मा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।