Etah: स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39 वीं पुण्यतिथि

May 27, 2026 - 16:43
 0  5
Etah: स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39 वीं पुण्यतिथि के मौके पर रक्त दान शिविर आयोजित किया गया है।जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में और संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्लड डोनेशन शिविर लगाया गया है।रक्त दान शिविर के मौके पर दर्जनों पत्रकार बंधुओं और समाजसेवियों ,व्यापारियों ने हिस्सा लिया और रक्त दान किया ।संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसे पुण्य कार्य में हिस्सा लेने की एटा वासियों से अपील की है।करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्त दान किया ।रक्त दान शिविर शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद,सी एम एस डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये फीता काटा और शिविर का शुभारंभ किया।

प्रातः 10 बजे से शाम 3:00 बजे तक रक्त दान शिविर लगाया गया रक्त दान करने वाले आते रहे और रक्तदान करते रहे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान जैसे महादान में हिस्सा लिया है।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि रक्त दान महादान के बराबर होता है ।जरूरत मंद को समय पर रक्त मिलने से जीवनदान दिया जा सकता है।ऐसे में सभी लोगों को ऐसे आयोजनों में निरन्तर सहभागिता करनी चाहिए ।मानवता के दृष्टिकोण से रक्त दान महादान होता है।समय समय पर रक्त दान करने से बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस दौरान डॉक्टर जोगेन्द्र सिंह,डॉक्टर राहुल कुमार,रजत सिंह,विक्रम सिंह,सागर यादव,पूजा कुलश्रेष्ठ,कपिल शर्मा,शिव बक्स,पोषपाल डॉक्टर टीम सहित इंजीनियर अजीत शर्मा,समाजसेवी मयंक गुप्ता,दिलीप शर्मा,सनी यादव,अध्यापक आशीष जैन,सौरभ सिंह,दीपक,मुहम्मद रियाज,अवनीश ,शिवम् सोलंकी,सतेंद्र तिवारी,सौरभ कुमार ,राजीव मिश्रा,नंदकुमार शामिल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।