स्व. अखिलेश सिंह की 61वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा व पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद

हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के संस्थापक संरक्षक, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं

By INA News Desk
Jun 16, 2026 - 14:18
46 Views
स्व. अखिलेश सिंह की 61वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा व पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
स्व. अखिलेश सिंह की 61वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, शिक्षा व पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद

हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के संस्थापक संरक्षक, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अखिलेश सिंह की 61वीं जन्म जयंती पर उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह ने माला पहनाकर व पुष्प अर्पित किए समस्त परिवारजनों, विद्यालय परिवार तथा पत्रकार साथियों ने उन्हें पुष्प अर्पित श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. अखिलेश सिंह के शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित एवं ग्रामीण वर्गों की आवाज को हमेशा प्रमुखता से उठाया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके आदर्शों एवं मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वहीं पत्रकार साथियों ने उनके सरल व्यक्तित्व, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्नी पूर्णिमा सिंह, बड़े पुत्र मुकुल सिंह आशा, विधालय प्रबंधक मुकेश सिंह, पौत्र राघव सिंह, बहू व विधालय प्रधानचार्या भूमिका सिंह सहित भाई कमलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह एडवोकेट, अनुराग सिंह, पत्रकार प्रवीण सिंह राजन, नवल किशोर, लक्ष्मी देवी, कोमल यादव, विनीता, कविता गुप्ता, मंशा बाजपेयी, ऐश्वर्या सिंह, मीनाक्षी सिंह, अपर्णा, सोनम शुक्ला, प्रज्ञा द्विवेदी, सोनी शुक्ला, मंजूषा यादव, शिवांगी गुप्ता, राम प्रकाश पांडेय, अशोक गुप्ता, संजय कुमार, शुभम सिंह, अंकित सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement