अमिताभ ठाकुर को Z सुरक्षा देने की मांग, आजाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन

सम्भल: आजाद अधिकार सेना पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को तत्काल प्रभाव से Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए

By INA News Desk
Jun 16, 2026 - 14:23
73 Views
अमिताभ ठाकुर को Z सुरक्षा देने की मांग, आजाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
अमिताभ ठाकुर को Z सुरक्षा देने की मांग, आजाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: आजाद अधिकार सेना पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को तत्काल प्रभाव से Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से गृह मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव खिज़र गौस ने बताया कि अमिताभ ठाकुर लगातार पिछड़े, गरीब, दलित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उनके अनुसार, इसी कारण कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं और उनकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। पार्टी का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। ज्ञापन में अमिताभ ठाकुर को तत्काल Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही नौ सूत्रीय मांगें भी शामिल की गई हैं। पार्टी ने गृह मंत्रालय से मांग की है कि 30 दिनों के भीतर इन मांगों पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। खिज़र गौस ने कहा कि आजाद अधिकार सेना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठा रही है। यदि निर्धारित समयावधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी प्रदेशभर में ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में अमिताभ ठाकुर को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी गृह मंत्रालय एवं केंद्र सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- हापुड़ में पुलिसिया दबिश और बुलडोजर का खौफ- 7 दिनों से फरार मुख्य आरोपी अरमान आखिरकार गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow