Sambhal: गैस संकट पर आज़ाद अधिकार सेना का हल्लाबोल: खिजर गौस के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरकार की नीतियों को बताया 'जनविरोधी'।

आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने देश में गहराते गैस संकट और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार

By INA News Desk
May 5, 2026 - 18:14
67 Views
Sambhal: गैस संकट पर आज़ाद अधिकार सेना का हल्लाबोल: खिजर गौस के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरकार की नीतियों को बताया 'जनविरोधी'।
गैस संकट पर आज़ाद अधिकार सेना का हल्लाबोल: खिजर गौस के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरकार की नीतियों को बताया 'जनविरोधी'।

उवैस दानिश, सम्भल 

आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने देश में गहराते गैस संकट और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस (उर्फ गौस भैया) के नेतृत्व में आज सम्भल के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

​ज्ञापन में देश में गैस की भारी कमी, आपूर्ति में बाधा, लंबी वेटिंग और व्यापक स्तर पर हो रही कालाबाजारी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। खिजर गौस ने कहा कि वर्तमान में न केवल गैस की कमी है, बल्कि व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में भी कमरतोड़ इजाफा हुआ है। मई 2026 में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹933 और 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर में ₹261 की वृद्धि ने आम आदमी और छोटे व्यापारियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।​पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की खराब योजना, बफर स्टॉक की कमी और दूरदर्शिता के अभाव के कारण देश आज ऊर्जा संकट की कगार पर खड़ा है। आज़ाद अधिकार सेना ने मांग की है कि सरकार तत्काल इस विषय पर 'श्वेत पत्र' जारी करे और पारदर्शी तरीके से जनता को हकीकत बताए। साथ ही, गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए एक 'सर्वदलीय समिति' का गठन करने और कालाबाजारी पर तुरंत लगाम लगाने की मांग भी की गई। ​इस कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष जरीफ मिर्जा, पराग गर्ग, फैजान, डॉ. सहानवाज चौहान, नौशाद शेख, गुलाम रब्बानी, अरमान सैफी, दीपक कुमार, मनोज, मोहसिन और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की कीमतों को नियंत्रित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

Also Read- रुझानों में 'खेला' जारी: भाजपा 170 सीटों के पार, तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्रियों और दिग्गजों को लगा शुरुआती झटका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow